फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिल्ममेकर के परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। इस घटना के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता, निर्देशक और सदस्य अस्पताल पहुंचे, वह अनिक दत्ता के बारे में जानना चाहते थे। अनिक दत्ता को 2012 में ‘भूतेर भविष्यत’ नाम की फिल्म से काफी शोहरत मिली थी। यह फिल्म राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए जानी जाती है। जबकि इसमें एक हॉरर स्टोरी थी। कई लोग इस फिल्म को बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर मानते हैं।

Leave a Comment