मिश्रिख/सीतापुर: क्षेत्र में आई तेज आंधी और खराब मौसम के चलते सड़क किनारे लगा हुमायूपुर के पास एक बड़ा होर्डिंग अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। होर्डिंग गिरने से सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण होर्डिंग का लोहे का पोल टूट गया और पूरा ढांचा सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ कराने का प्रयास किया।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे लगे पुराने और जर्जर होर्डिंग हादसों को दावत दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे ढांचों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सीतापुर: तेज आंधी में गिरा हाईवे किनारे लगा बड़ा होर्डिंग, आवागमन बाधित
