कासगंज -:धनंजय लोधी को नई दिल्ली में मिला प्रतिभा रत्न सम्मान

कासगंज।
राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कासगंज के धनंजय लोधी को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। रविवार को उन्हें इस क्षेत्र में असाधारण कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि अशोक शर्मा, मंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड काउंसिल की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने हेतु देश के चुनिंदा लोगों को यह सम्मान दिया जाता है। उत्तर प्रदेश से शिक्षा और समाज सेवा के लिए धनंजय लोधी और सुलोचना मौर्य को शिक्षा समाज सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आदि राज्यों से आए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Comment