जैकी श्रॉफ देश-दुनिया के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पेट्रोल और गैस संकट पर अपनी बेबाक राय रखी है। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को सपोर्ट किया है। जानिए, क्या है इस मामले पर जैकी श्रॉफ का नजरिया।
वायरल वीडियो में जैकी श्रॉफ कहते हैं, ‘दुनिया भर में स्थिति काफी खराब है। लेकिन हिंदुस्तान में लोगों को आराम से खाने-पीने को मिल रहा है। बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और गैस मिल रही है। तो फिर शिकायत करने के बजाय चीजों को ठीक से इस्तेमाल करो।’ इतना कहकर वह आगे बढ़ जाते हैं।
जैकी श्रॉफ उर्फ ‘जग्गू दादा’ ने 80 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है। सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से वह बॉलीवुड में छा गए। जल्द ही उनकी एक फिल् म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में वह एक सुपरहीरो के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है।
