सीतापुर: एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में छात्र सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

सीतापुर/ मिश्रिख स्थित रंजना डायमंड मैरिज हॉल में एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राम मूर्ति मौर्य द्वारा छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू सिंह एवं प्रधान लोकनाथ मौर्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हयात कवि रामजीवन सिद्धार्थ एडवोकेट ने अपनी कविता के माध्यम से कहा—“कर्म अच्छे हो तो किस्मत खोटी नहीं होती,बिना मेहनत के यहां घर में रोटी नहीं होती।घर में चाहे जितनी हो धन-दौलत की रोशनी,वह घर-घर नहीं होता जहां बेटी नहीं होती।”कार्यक्रम का संचालन रोहित विश्वकर्मा ने किया। कवि सम्मेलन में रामजीवन सिद्धार्थ, रोहित विश्वकर्मा, आलोक आदर्श, डॉ. देवेंद्र कश्यप ‘निडर’, अर्जुन, विकास मौर्य ‘विक्कू’, अनिल यादव ‘अनिकेत’ एवं सुमन मिश्रा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।इस अवसर पर देवेंद्र नंदवंशी, आदर्श, मुकेश राज, कपिल मौर्य, अनुभव गुप्ता, नागेंद्र मौर्य, अभिषेक शुक्ला, विमल यादव, आलोक मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment