लखीमपुर खीरी : देशी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिहवन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में थाना गोला पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को एक अभियुक्त अनवार पुत्र बाबू निवासी भुड़वारा थाना गोला जनपद खीरी को एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर कृषि विज्ञान केन्द्र जमुनाबाद फार्म से गिरफ्तार किया गया है। शस्त्र बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अनवार उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 206/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अंकित सिंह,हे0का0 जितेन्द्र कुमार,का0 शिवचन्द यादव,का0 ओमअसीम यादव रहे।