BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन का कार्यक्रम: 1788 मैचों का होगा आयोजन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आगामी घरेलू सीजन में पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न आयु श्रेणियों और फॉर्मेट्स में कुल 1,788 मुकाबले खेले जाएंगे। यह सीजन 23 अगस्त 2026 से प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। बीसीसीआई के अनुसार, घरेलू संरचना को और मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देने तथा सभी फॉर्मेट्स में संतुलित प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस सीजन का कैलेंडर तैयार किया गया है। घरेलू क्रिकेट के रेड-बॉल सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी, जिसमें छह जोनल टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा।