फर्रुखाबाद:मौसमीय नुकसान पर किसानों को राहत: आम और केला फसल बीमा क्लेम हेतु प्रशासन ने जारी किए संपर्क नंबर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया गया है कि मौसमीय घटकों के कारण औद्यानिक फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के संबंध में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों को राहत प्रदान की जाएगी।

मा० उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिसूचित फसल आम बाग एवं केला में आंधी और वर्षा से हुई 33 प्रतिशत से अधिक क्षति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा बताया गया है कि जिन किसानों की बीमित फसलों को मौसमीय आपदा के कारण नुकसान हुआ है, वे क्षतिपूर्ति प्राप्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

किसान निम्न अधिकारियों से संपर्क कर अपनी क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं—

आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह — 9151066908

उद्यान निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र यादव — 8318370646

सहायक उद्यान निरीक्षक श्री अभिषेक कुमार — 9026189437

इसके अतिरिक्त किसान कार्यालय जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, कमरा नंबर-57, विकास भवन फतेहगढ़, फर्रुखाबाद में भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपनी फसल क्षति की सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि बीमा योजना के अंतर्गत नियमानुसार क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।