निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1)ग के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 में आवंटन के सापेक्ष शत-प्रतिशत् नामांकन कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार निजी विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाध्यापक की बैठक आहूत हुई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सत्र 2026-27 में आर०टी०ई० योजना के अन्तर्गत चयनित बच्चों की समीक्षा की गयी तथा निजी विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि सत्र 2026-27 में आर०टी०ई० योजना के अन्तर्गत चयनित बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर शत-प्रतिशत् नामांकन विद्यालयों में करने के निर्देश प्रदान किये गये।उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय व आर०टी०ई० पटल प्रभारी तथा 43 निजी विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक उपस्थित रहें।
