कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में 15वे वित्त आयोग के प्रस्तावों को लेकर बैठक

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग के कार्यों के प्रस्तावों को लेकर बैठक संपन्न।

नियमों एवं मानकों के अनुसार सभी कार्य किये जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी- जिलाधिकारी

नई नालियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए, ताकि कूड़ा पानी की निकासी में बाधा न बने।

कासगंज19 मई 2026। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर निकायों में कराए जाने वाले विकास कार्यों एवं उपलब्ध धनराशि के उपयोग के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का उपयोग शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी नगर पालिका में भूमि चिन्हित कर एचटीपीपी प्लांट अवश्य स्थापित कराया जाए, जिससे निकायों में पानी निकासी संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही नई नालियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए, ताकि कूड़ा पानी की निकासी में बाधा न बने।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।