प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति?

प्रशांत किशोर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नए राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम करेंगे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जल्द ही Design Box के बाद नई राजनीतिक रणनीति तय करने वाली संस्था की नियुक्ति करने जा रही है. 19 मई को सुबह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, सांसद पार्थ पवार और प्रशांत किशोर के बीच बैठक हुई. इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि प्रशांत किशोर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार होंगे.

बैठक की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले दो दिनों में कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी और जल्द ही प्रशांत किशोर की कंपनी काम शुरू करेगी. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, 1 जून से प्रशांत किशोर आधिकारिक रूप से NCP के रणनीतिकार के रूप में काम संभालेंगे.

प्रशांत किशोर को देश में चुनावी रणनीति का ‘चाणक्य’ माना जाता है. आने वाले तीन साल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. ऐसे में 2029 के चुनावों की तैयारी को लेकर पार्टी ने अभी से रणनीतिक बिगुल फूंक दिया है.