बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक आध्यात्मिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्वामी चिदानंद सरस्वती अभिनेता जैकी श्रॉफ के माथे पर टीका लगा रहे हैं, जिसके बाद जैकी आदरपूर्वक उनके चरण स्पर्श करते हैं। दोनों के बीच कुछ बातें होती हैं और फिर वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
जैकी श्रॉफ ने छूए स्वामी चिदानंद सरस्वती के चरण, लिया आशीर्वाद
