श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-190/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) भा0न्या0सं0 3(2)V/3(1)द/3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मृत्युन्जय तिवारी पुत्र अमरेश तिवारी निवासी ग्राम ढोकरी थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मुबारकपुर मोंड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-16.05.2026 को गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर जमीन के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर वादी मुकदमा के परिजनों को जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों मार-पीट किया गया था तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0149/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मृत्युन्जय तिवारी पुत्र अमरेश तिवारी निवासी ग्राम ढोकरी थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-149/2026 धारा-190/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) भा0न्या0सं0 3(2)V/3(1)द/3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 शेषनाथ पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- व0उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 सूरज राठी, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 सुरेन्द्र कुशवाहा, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 अरुण कुमार, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 प्रियांशू प्रसाद, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
