जान्हवी कपूर ने ‘पेद्दी’ के डायरेक्टर को दिया ये नाम

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ट्रेलर लॉन्च ईवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर को लेकर बड़ी बात कही। जान्हवी ने फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू के बारे में भी बात की और कहा कि उन्होंने उन्हें कई तरीकों से बदल दिया है। उन्होंने कहा, टहम इस फिल्म पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं, और मैं बहुत खुश हूं। यह सब बुची सर की वजह से है। वो बाहर से बहुत मासूम लगते हैं, लेकिन हैं नहीं। वो भारत के सबसे ‘राउडी’ डायरेक्टर हैं। सच में, उन्होंने मुझे कई तरीकों से बदल दिया है। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त बन गए हैं। मुझे उनसे दिन में कम से कम एक बार फोन करके बेकार की बातें करनी पड़ती हैं।’

‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।