फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में आयोजित भव्य “स्टार सेरेमनी” कार्यक्रम में एमआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर को लेफ्टिनेंट से कैप्टन रैंक पर पदोन्नत किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कर्नल ए.एस. मलिक एवं कर्नल अमनदीप सिंह खरोड ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया।
कैप्टन गिरिजा शंकर पिछले कई वर्षों से शिक्षा और एनसीसी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण का ही परिणाम है कि एमआईसी फतेहगढ़ विद्यालय, जहां कभी लगभग 300 छात्र अध्ययनरत थे, आज 1000 से अधिक छात्रों वाला प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है।
एनसीसी के माध्यम से वे लगातार युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से अनेक छात्र एनसीसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
लगातार 8 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के बाद उन्हें कैप्टन रैंक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, एनसीसी कैडेट्स और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर कैप्टन गिरिजा शंकर ने कहा कि “एनसीसी युवाओं में राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की नई ऊर्जा पैदा करती है। अनुशासन और नेतृत्व के माध्यम से युवा देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
