पीलीभीत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन का भव्य आयोजन पीलीभीत में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय, बहुजन एकता एवं PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को संगठित कर सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को मजबूत करना रहा।इस सफल कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग श्री सत्येंद्र मौर्या जी एवं समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह उर्फ जग्गा जी रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।महासम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष भाई विनीत कुशवाहा जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि PDA समाज की एकजुटता ही सामाजिक परिवर्तन और समान अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला कमेटी के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मौर्य, कुशवाहा, सैनी, शाक्य समाज सहित सभी पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित सदस्यों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं शुक्रिया अदा किया।
पीलीभीत:सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक समाज की एकता पर जोर
