संकिसा / फर्रुखाबाद : भिक्षु डॉ. तेजवरो महाथेरो जी के जन्म दिवस पर हुआ विशेष सुत्त पाठ ।


अभिधम्म स्थली संकिसा स्थित अचल चैत्य स्तूप पर डॉ. भिक्षु तेजवरो महाथेरो जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष आयोजन भिक्षु आलोक, सह सचिव संकिसा भिक्षु संघ तथा संयोजक डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो, अध्यक्ष, संकिसा भिक्षु संघ डॉ. भिक्षु नन्दरतन महाथेरो सचिव संकिसा भिक्षु संघ द्वारा हुआ भंते आनन्दकीर्ति ने सुत्त पाठ आदि की व्यवस्थाओं को भलीभांति व्यवस्थित करने में सहयोग किया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन भूपेंद्र शाक्य, आदर्श शाक्य, नरेंद्र शाक्य अनुरोध, तथा विवेक शाक्य द्वारा किया गया। भिक्षु संघ को दान विजय रतन, संगम, सुशील शाक्य,डॉ. सुमित शाक्य, डॉ. अवनीश, डॉ. नंदकिशोर जी द्वारा किया गया। अचल चैत्य पर सुत्त पाठ के पश्चात शाक्यमुन बुद्ध विहार, संकिसा पर जलपान सम्पन्न हुआ।