कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय दायित्व है और यूपी कैबिनेट सभी के लिए आदर्श होना चाहिए

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक ली. इस अहम मीटिंग में वैश्विक संकट को देखते हुए पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम योगी ने मंत्रियों को अगले छह महीने तक विदेशी यात्रा से बचने की सलाह दी है. साथ ही कहा है कि एक दिन सभी मंत्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.

कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय दायित्व है और यूपी कैबिनेट सभी के लिए आदर्श होना चाहिए. इसलिए सभी मंत्री सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. सीएम ने आगे कहा कि मेट्रो, बस, ई-रिक्शा और कारपूलिंग उपयोग को कार्यसंस्कृति में अपनाएं.