प्रयागराज, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 14.05.2026 को आशा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीरापुर धनजैया, हंडिया, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, रिलायंस, एमआरएफ टायर, याज़ाकी इंडिया, टीवीएस मोटर्स, पीपल मंत्रा आदि द्वारा लगभग 1000 रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई की जाएगी। रोजगार मेले में जूनियर हाईस्कूल, हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsa ngam.gov.up.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छत्रपति छाया पति के साथ प्रतिभाग़ कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता दे नहीं है।
सहायक सेवायोजन अधिकारी प्रयागराज
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
