गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) दस्तक मीडिया द्वारा जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर गोला गोकर्णनाथ के अलियापुर, उदासीन आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता ने भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। हनुमानजी सहित सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मंदिर के पुजारी प्रमोद सिंह द्वारा प्रसाद का भोग लगाया गया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रशाद ग्रहण किया। इस दौरान भंडारे के आयोजक ने क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही सभी के कल्याण की कामना की। आयोजक ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा,श्रद्धा,प्रेम, हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे समाज में शांति आती है और इससे देश व प्रदेश तरक्की करता है। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विकाश सिंह,प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट,अभिषेक,रामू,शिवम, श्याम सहित कई लोग मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : दस्तक मीडिया ने जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर कराया भंडारा
