लखीमपुर खीरी : महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं से मिले सपा सांसद

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में किए जा रहे सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन साथ ही भाजपा पर इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा के रुख के विरोध में सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को पानी की बोतलें और मिठाइयाँ बांटीं और कहा कि वह महिलाओं के साथ हैं। सांसद ने तर्क दिया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन भाजपा इसका इस्तेमाल परिसीमन की आड़ में राजनीति के लिए कर रही है। इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, संगीता पुरी, किरण अग्रवाल, अनीता निगम, उमा राज, माला शास्त्री, संतोष कुमारी, दिव्या सिंह, मंजूलता, सीमा वर्मा, कीर्ति गुप्ता सहित तमाम महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।