फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 थाना कमालगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना कमालगंज में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत आरोपी दुर्गेश पुत्र अरविन्द निवासी बेहटा मुड़िया थाना अरवल जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल 2026 को वादिनी ने थाना कमालगंज में लिखित तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने की शिकायत दर्ज कराई थी।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दुर्गेश का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए न्यायालय में वकील के माध्यम से बयान देने की बात कही।गिरफ्तार आरोपीदुर्गेश पुत्र अरविन्द निवासी बेहटा मुड़िया थाना अरवल जनपद हरदोईपुलिस टीमगिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूकेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हिमांशु एवं महिला कांस्टेबल कीर्ति चौधरी शामिल ।