फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 फतेहगढ़ मंडल में संगठनात्मक मजबूती और कार्य विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल कोषाध्यक्ष रेखा सोमवंशी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें मंडल और जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, अनु बाबा, वरिष्ठ नेता आदित्य मिश्रा और जिला मंत्री पंकज पाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। बैठक के दौरान मंडल में बूथ गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई।इस अवसर पर मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई, जिनमें मंडल के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया।बैठक में महामंत्री सुमित कटियार, अमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेखा सोमवंशी, उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, विटाना चौहान, गुरजीत कटियार तथा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फतेहगढ़ मंडल की टीम लगातार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह कार्य करते रहने पर उच्च पदाधिकारियों द्वारा मंडल टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ मंडल की टीम कर रही उत्कृष्ट कार्य, पदाधिकारियों ने की सराहना—रमला राठौर
