फर्रुखाबाद:स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 518 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित



फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मई 2026 उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला खेल कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अंतर्गत संचालित गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई (इटावा), स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर तथा स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में कुल 518 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाअभ्यर्थी अपना आवेदन खेल साथी पोर्टल (khelsathi.in) के माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के लिए पेन (Permanent Education Number) अनिवार्य रहेगा।आयु सीमा (01 अप्रैल 2026 के आधार पर)कक्षा 6: 09 से 12 वर्ष (जन्म 01.04.2014 से 31.03.2017)कक्षा 9: 12 से 15 वर्ष (जन्म 01.04.2011 से 31.03.2014)कक्षा 11: 15 से 17 वर्ष (जन्म 01.04.2009 से 31.03.2011)खेल सुविधाएंविभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, जिम्नास्टिक, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो समेत कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।संपर्क एवं सहायताआवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9230992739, 9506843789 या ईमेल up.khelsathi@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।महत्वपूर्ण सूचनासभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।