पीलीभीत: मंडल बिलसंडा की मंडल कार्यसमिति की बैठ संपन्न, मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष।

पीलीभीत: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दिनांक 5 मई 2026 को मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता जी रहे।
जिन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और भी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया और आने वाले आगामी विधानसभा के इलेक्शन से संबंधित पूरी जानकारी दी। इसके अलावा और भी ऐसी अनेक बातें बताई, जिससे भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य,गौरव पटेल, सोनपाल मौर्य,अहिवरन लाल राजपूत, कुरेंद्र पाल सिंह, केपी सिंह, मनोज त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला,पप्पू मंसूरी रानी देवी कालीचरण प्रधान, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह चौहान,सहित, मंडल बिलसंडा टीम के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष,सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा के श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।