अभिनेता थलपति विजय की जीत पर इंडस्ट्री में खुशी का माहौल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK के जीत के बाद खुशी का माहौल है. अभिनेता से नेता बने विजय के लिए ये किसी ऐतिहासिक पल जैसा है, जिसमें उनकी खुशी शब्दों से बयां नहीं की जा सकती. इसी खुशी के मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें इस जीत की बधाई दी और ट्वीट शेयर किया है.

टाइगर श्रॉफ ने एक्स पर एक ट्वीट कर लिखा, ‘विजय को ढेर सारी बधाई. लोगों का आप पर जो भरोसा है, उसे देखना सच में कमाल का है. आपके इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और ताकत!

साउथ एक्टर नानी ने भी ट्वीट किया, ‘विजय सर को दिल से बधाई. पहले लोगों ने शक किया, फिर उसी शख्स को सिर पर बैठा लिया. हमारे घर में भी ऐसा हुआ था और अब पड़ोसी राज्य में भी वही देखने को मिल रहा है. अंडरडॉग का जीतना हमेशा किसी फिल्म जैसा लगता है. उम्मीद है कि तमिलनाडु की जनता, जिसने अपना फैसला साफ कर दिया है, उनके लिए आगे अच्छे दिन आएंगे.

राम पोथिनेनी ने भी बधाई देते हुए लिखा, ‘कभी-कभी आपको बस मजबूत खड़े रहना होता है और जिंदगी हर दिशा से जो भी मुश्किलें दे, उन्हें सहते हुए आगे बढ़ना होता है. विजय गरु और तमिलनाडु की जनता को हार्दिक बधाई. नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं!’