फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह फतेहगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने पुलिस बल के साथ कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की।इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की भी अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में आम जनता ने सुरक्षा का अनुभव किया और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
फर्रुखाबाद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़: पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल गश्त
