न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे.
इस 34 साल के दिग्गज ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी. उनकी गर्दन और सिर में जोर का झटका भी लगा था.
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को कहा, “मिचेल सैंटनर इस हफ्ते न्यूजीलैंड लौट आए हैं और बीते कल सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की जरूरत है.”
