फर्रुखाबाद : दस्तक मीडिया ग्रुप के राज्य सवांददाता धर्मबीर सिंह जी की माता श्रीमती सियादुलारी का निधन 95 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने अंतिम साँस घर पर ही ली। उनके निधन के बाद कई लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। धर्मबीर सिंह के मुताबिक माता जी सामजिक , धार्मिक विचारों वाली महिला थीं वे दो दिन पूर्व ही बीमार हुईं थी। वे अपने पीछे एक बड़ा और सम्मानित परिवार छोड़ गई हैं।
इस खबर के मिलने के बाद दस्तक मीडिया ग्रुप के सम्पादक आदर्श कुमार शाक्य ने भी धर्मबीर सिंह जी की दिवंगत माता श्रीमती सियादुलारी के निधन पर अपनी सवेदना व्यक्त की हैं उन्होंने कहा की ये खबर अत्यंत दुखद है। यह एक लंबा और पूर्ण जीवन रहा है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
