फर्रुखाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे से जिले को जोड़ने के लिए बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे: सांसद मुकेश राजपूत

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अप्रैल 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद मुकेश राजपूत ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया, जिसमें फर्रुखाबाद की भी भागीदारी रही, लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।सांसद ने स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे को सीधे फर्रुखाबाद से जोड़ने के बजाय एक लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में की है। यह लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा और फर्रुखाबाद होकर गुजरेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 7600 करोड़ रुपये और लंबाई 94 किलोमीटर निर्धारित की गई है।मुकेश राजपूत ने कहा कि तकनीकी कारणों और एनजीटी की रिपोर्ट के चलते गंगा एक्सप्रेसवे का सीधा मार्ग फर्रुखाबाद से नहीं गुजर सका, लेकिन लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद जनपद की कनेक्टिविटी पूरी तरह सुनिश्चित हो जाएगी। वर्तमान में फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी लगभग 25–26 किलोमीटर है।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा शासनकाल (2012–2017) में भी कई बड़े प्रोजेक्ट आए, लेकिन फर्रुखाबाद को नजरअंदाज किया गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सैफई को प्राथमिकता दी गई और फर्रुखाबाद को इससे नहीं जोड़ा गया।सांसद ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने सड़क चौड़ीकरण, पावर हाउस और औद्योगिक विकास जैसे कई कार्य किए हैं। उखरा में 400 केवीए पावर हाउस की स्वीकृति, राष्ट्रीय राजमार्ग-730सी का निर्माण और खीमसेपुर में औद्योगिक क्षेत्र का विकास इसके प्रमुख उदाहरण हैं।प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम में फर्रुखाबाद को शामिल न किए जाने की बात पूरी तरह भ्रामक है। प्रदेश संगठन द्वारा जनपद को कार्यक्रम से जोड़ा गया था और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन मल्लावां पहुंचे थे।उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मंडल प्रभारियों की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।