प्रदेश मे बढ़ रहे महिला अपराध जैसे कि बलात्कार हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए जन अधिकार पार्टी जौनपुर ने राष्ट्रपति को सबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें हरदोई कांड शिल्पी कुशवाहा मर्डर केस वह गाजीपुर में निशा वश्वकर्मा मर्डर केस पर गंभीरता से ध्यान आकर्षित किया गया है और सरकार से मांग की है कि महिला अपराध को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं । ज्ञापन देने वालों में पार्टी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष- विजय कुमार मौर्य, जिला सलाहकार एडवोकेट सुरेशचंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, रामसूरत यादव, राम बुझारत पासवान, विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज राजकुमार वर्मा,अनीश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर: जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।
