प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी नगर ने किया अभियोजन कार्यों की समीक्षा,
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर ज़िलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं अभियोजन से जुड़े संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
अपर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान गैंगस्टर एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में प्रभावी एवं समयबद्ध पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में साक्ष्यों का समुचित संकलन, समय पर चार्जशीट दाखिल करना तथा न्यायालय में मजबूत पक्ष प्रस्तुत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग करें।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिन मामलों में सुनवाई लंबित है, उनमें त्वरित पैरवी करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर प्रकृति के मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा साक्ष्यों का सुदृढ़ प्रस्तुतीकरण किया जाए, जिससे दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।
बैठक में अभियोजन अधिकारियों द्वारा विभिन्न मामलों की प्रगति से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस एवं अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। साथ ही, सभी अधिकारियों को नियमित रूप से मामलों की मॉनिटरिंग करने एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जेडी अभियोजन के द्वारा बताया गया कि इस माह में गिरोहबंद अधिनियम के 06 वाद निर्णीत हुए जिसमें 01 वाद मे सजा तथा 01 वाद रिहा व 04 वाद दाखिल दफ्तर हुए हैं। बताया कि गैंगस्टर एक्ट में थाना लालपुर में पंजीकृत मुकदमे में 03 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का कारावास एवं 10000-10000/= रुपये की सजा कराई गई है। पाक्सो एक्ट में कुल 18 वाद निस्तारित हुए हैं।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
