पीलीभीत: कैलाश तिथि पर्वोत्सव पत्रिका का भव्य विमोचन, विधायक विवेक वर्मा द्वारा किया गया लोकार्पण।

पीलीभीत/बिलसंडा: बिलसंडा स्थित हनुमान मढी पर शुक्रवार को सर्वजन कल्याण समिति के तत्वावधान में कैलाश तिथि पर्वोत्सव पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक वर्मा द्वारा पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया।

इस शुभ अवसर पर विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि ज्योतिष पत्रिका हमारे मानव जीवन का अमूल्य हिस्सा है। इससे कार्यों के शुभ मुहूर्त, पर्वों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के शुभ समय की जानकारी मिलती है।जिससे समाज को अच्छा और सफल मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे उत्कृष्ट और समाजहित का कार्य बताया।

पार्वोत्सव पत्रिका के अध्यक्ष/संपादक राजेश मिश्रा राजू ने सभी आगंतुकों और पत्रिका प्रकाशन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सुंदर कांड पाठ सेवा समूह के सहयोग की सराहना की।

विमोचन से पूर्व हनुमान जी और भगवान शिव के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अटल सिंह जायसवाल, सुमित गुप्ता उर्फ धमाका, अरविंद अवस्थी, के के मिश्रा, अरविंद शुक्ला, विक्रम नरेश जायसवाल, सचिन शर्मा, रामसेवक शुक्ला, रामेंद्र गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य, सुधांशु पाराशर, रमेश शर्मा, राज कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश शुक्ला,रवि पंडित, क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सक्सेना एडवोकेट सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।