लखीमपुर खीरी : खीरी में नए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संभाली कमान, गिनाई प्राथमिकताएं

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर जनपद में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर कोषागार मे विधिवत् रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह मैनपुरी के जिलाधिकारी रह चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी का प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली साथ ही अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी। नवागत जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रशासन की सर्वप्रथम जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए ताकि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान पर पूर्ण संतुष्टि मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों का सिर्फ औपचारिक निस्तारण नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। नवागत जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। नवागत जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्री एक्टिव होकर काम करने की सलाह दी उन्होंने कहा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए इसके लिए अधिकारी जरूरतमंद लोगों की मदद में कोई कमी न रखे साथ ही उन्होंने विभागों को अपने सकारात्मक कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
पदभार ग्रहण के दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।