कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान इस वक्त देशभर में सुर्खियों में है। दरअसल, खरगे ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी। उन्होंने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एआईएडीएमके वाले पीएम मोदी से कैसे जुड़ सकते हैं। वे तो ‘आतंकवादी’ हैं। खरगे की इस टिप्पणी के बाद के जब विवाद शुरू हुआ तो कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री एक आतंकवादी हैं। मेरे कहने का मतलब यह था कि वह लोगों और राजनीतिक दलों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। खरगे ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा धमकियां देते हैं और उनके आचरण से राजनीतिक गलियारों में डर पैदा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाना था, न कि उन पर कोई व्यक्तिगत हमला करना। चौंकाने वाली बात यह है कि खरगे ने इस मामले में भले ही सफाई दे दी हो, लेकिन अब तक के इतिहास में वे कई बार पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियों के चलते वे घिर चुके हैं। अगर कुछ पुराने बयानों को उठा लिया जाए तो खरगे ने कभी पीएम की तुलना जहरीले सांप से की है तो कभी उन्हें झूठों का सरदार तक कह दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेखरगे ने पीएम मोदी को बताया ‘आतंकवादी’: पहली बार नहीं बिगड़े बोल
