मैनपुरी जनपद के आठ शिक्षक राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह लखनऊ में हुए सम्मानित

प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सी.टी.ई.) प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में राज्य स्तर पर मैनपुरी के आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में जनपद से जिन विद्यालयों के पांच या पांच से अधिक छात्र छात्रा ने चयनित होकर सफलता हासिल की , उनको तैयारी कराने वाले शिक्षकों को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । जिसमें एक मैडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज व पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ विक्रम सर्वेन्द्र सिंह बहादुर , अनिल भूषण चतुर्वेदी निदेशक परीक्षा नियामक प्राधिकरण , प्रताप नारायण सिंह निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रयागराज , प्रोफेसर छत्रसाल ,बहुचर्चित खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस के साथ शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर चुके अधिकारी , शिक्षकों की उपस्थिति में सम्मानित किया किया गया ।

प्राचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा संबोधित कर कहा गया कि आप उपस्थित शिक्षकों द्वारा 14946 बच्चे चयनित हए । जो कि हमारे लिए हर्ष का विषय है । यहां उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपने दायित्वों को निभाते हुए अतिरिक्त कार्य कर अलग से मेहनत कर बच्चों की तैयारी कराई । इन सम्मानित शिक्षकों के कारण ही कई बच्चों को इंटर तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12000/-मिलेंगे , जिससे उनको आर्थिक मदद मिलेगी और आर्थिक कारणों से किसी छात्रवृत्ति प्राप्त छात्र छात्रा की पढ़ाई बन्द नहीं होगी और इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी ।
उन्होंने कहा यह सम्मान शिक्षक का ही सम्मान नहीं अपितु उनके अतिरिक्त प्रयासों व उनकी कर्मठता लगन का सम्मान हैं ।

सम्मान समारोह का प्रारंभ इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश में टॉप करने वाले छात्र को रेंजर साइकिल उपहार में देकर सम्मानित किया गया ।

मैनपुरी जनपद से नौ छात्र छात्रा कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर , सात उच्च प्राथमिक व्योति कटरा जागीर , सात कंपोजिट विद्यालय देवामई मैनपुरी , छः नगला गहियर जागीर , छः उच्च प्राथमिक विद्यालय एलाऊ जागीर , पांच कंपोजिट विद्यालय शिवसिंहपुर जागीर ,पांच कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर इलाबांस किशनी , पांच छात्र छात्रा कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल से चयनित हुए थे ।

जनपद मैनपुरी से महेंद्र प्रताप सिंह कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर , अवधेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय व्योति कटरा जागीर , अरविंद कुमार कंपोजिट विद्यालय देवामई मैनपुरी , कौशल किशोर कंपोजिट विद्यालय गहियर जागीर , मनोज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय एलाऊ जागीर , वेदराम कंपोजिट विद्यालय शिवसिंहपुर जागीर , पवन कुमार कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर इलाबांस किशनी , जितेंद्र सिंह कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल यह सम्मान प्राप्त हुआ ।

इस सम्मान समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से मात्र 409 शिक्षकों को यह सम्मान प्राप्त हुआ हैं ।