फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कूईयाबूट, बाईपास रोड निवासी मनोज कुमार शाक्य के पुत्र सिद्धार्थ शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सिद्धार्थ शाक्य का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) के मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय में इंजीनियरिंग (सिविल) पद पर हुआ है।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने सिद्धार्थ की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से भी सिद्धार्थ शाक्य को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सिद्धार्थ की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समिति ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
सिद्धार्थ शाक्य की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
