फर्रुखाबाद: कायमगंज में ‘लव जिहाद’ के विरोध में निकली बाइक रैली, जन-जागरण का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को कायमगंज नगर में ‘लव जिहाद’ के विरोध में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सामाजिक जन-जागरण और जन-आंदोलन के उद्देश्य से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

रैली का नेतृत्व नगर संयोजक सुधांशु पांडेय ने किया। बाइक रैली गमा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी गल्ला मंडी चौराहा, जटवारा रोड, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पटवन गली, पुल ग़ालिब, मेन बाजार, बड़ा चौराहा और गंगा दरवाजा जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवाला भवन में संपन्न हुई।

रैली के समापन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक निशांत गुप्ता ने कहा कि यह अभियान समाज के बीच जाकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों को सतर्क और जागरूक बनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला सहसंयोजक धर्मेंद्र पाल ने कहा कि इस प्रकार की बाइक रैलियां समाज में एक व्यापक जन-आंदोलन का माहौल तैयार करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। वहीं कार्यकर्ता आकाश ने कहा कि गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर जागरूकता फैलाना आवश्यक है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ सके।

जिला कार्यकारिणी सदस्य विपुल राठौर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज को इस विषय पर सजग रहने की आवश्यकता है और जन-जागरण कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान रामनरेश राजपूत, सत्यांश पांडेय, वैभव शुक्ला, बिकास राजपूत, अनमोल राजपूत, मोहित यादव, युग अवस्थी, मोहित शाक्य, उत्कर्षा राजपूत, विवेक राजपूत, गौरव गगन पाठक (एडवोकेट) और हरिओम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।