लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में दिनांक 10.04.2026 दिन शुक्रवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा ग्राम रंगीलानगर में मरघट के पास स्थित फार्म हाऊस के पास जुआं खेल रहे 06 अंतरराष्ट्रीय जुआरी व असलहा सप्लायर 1.मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू पुत्र स्व0 छोटेलाल नि0 भुईफोरवानाथ मेला मैदान थाना कोत0 सदर जनपद खीरी 2.सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित पुत्र स्व0 यमुना दीन दीक्षित नि0 राजाजीपुरम कालोनी थाना कोत0 सदर जनपद खीरी 3.प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन पुत्र श्याम किशोर गुप्ता नि0 शिवकालोनी थाना कोत0 सदर जनपद खीरी 4.नाम पप्पू उर्फ जफर पुत्र चुन्ना नि0 मोहल्ला गोटैय्या बाग थाना कोत0 सदर जनपद खीरी 5.फैजान पुत्र स्व0 एजाज हुसैन नि0 मोहला संकटा देवी थाना कोत0 सदर जनपद लखीमपुर खीरी 6.अरुण कुमार वर्मा पुत्र सुनील दत्त वर्मा नि0 छाउछ थाना कोत0 सदर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से माल फड़ रुपये 4,15,000/- व जामा तलाशी से नगद 76,000/- रुपये व 02 अदद पिस्टल, 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर जिंदा व 04 अदद तमंचा 315 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 वोर व 52 ताश के पत्ते व एक अदद वाहन संख्या UP31BD/7155 विटारा व्रेजा कार व मो0सा0 नं0 UP31CB3670 स्पेलैण्डर प्लस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 3/4 जुआ अधि0 व 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुये बरामद शुदा उपरोक्त दोनो वाहनो को नियमानुसार अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट मे सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी भी बताया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में विवेक कुमार तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर खीरी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,
निरीक्षक सन्तोष कुमार शुक्ला, उ0नि0 धनंजय शुक्ला, उ0नि0 तेज सिंह, उ0नि0 उमाशंकर, उ0नि0 गौरव कुमार, उ0नि0 स्नेहा मौर्या, का0 गौरव कुमार, का0 राहुल कुमार, का0 सचिन कुमार, का0 शीतला प्रसाद, का0 राज पाण्डेय, का0 मनीष कुमार, का0 सत्यवीर सिंह, का0 हिमांशू तोमर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी रहे।
लखीमपुर खीरी : सदर पुलिस द्वारा जुआ का अड्डा चलाने व खेलने तथा असलहा सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
