फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलशन उर्फ सौरभ शाक्य पुत्र आत्माराम शाक्य निवासी ग्राम झौनी नगला थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 138/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बरामदगी का विवरण:
एक अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस (315 बोर)
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिससे कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिल रही है।
