फर्रुखाबाद: फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती: 7 जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले जनसेवा केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन स्तर से इस कार्य की लगातार समीक्षा के बावजूद अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए 7 जनसेवा केंद्र संचालकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। जिन जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विपिन जनसेवा केंद्र (पिपरगांव), भूप सिंह जनसेवा केंद्र (पिपरगांव), मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र (याकूतगंज), सतगुरु जन सेवा केंद्र (मदनपुर), रामू जनसेवा केंद्र (त्योरखास), परवेज अहमद जन सेवा केंद्र (जरारी) तथा संदीप जनसेवा केंद्र (सिरौली) शामिल हैं।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जनसेवा केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जनसेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया है और अब कार्य में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।