कासगंज:TET अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस

कासगंज।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज शहर के नबाब तरौरा विद्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाल ने की।
बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में देश के लाखों सेवारत शिक्षकों पर जबरन TET लागू किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित शिक्षक नेताओं एवं संगठनों ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को TET से मुक्त कराने हेतु विधेयक में आवश्यक संशोधन किया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरकार द्वारा संशोधन विधेयक न लाए जाने के कारण अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर इसके विरोध में आगामी 13 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से अम्बेडकर पार्क सोरों गेट से नदरई गेट प्रभु पार्क तक “मशाल जुलूस” निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके पश्चात भी यदि समाधान नहीं होता है, तो 3 मई 2026 को लखनऊ में एक विशाल महारैली का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष के डी त्रिपाठी, महामंत्री मनोज कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, महामंत्री मुनेश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्र, ब्लॉक मंत्री रतन प्रकाश, अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, राधाप्यारी रावत, टीएससीटी सह संयोजक श्याम बाबू, प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह, मुकेश बाबू, चंद्रमोहन सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।