लखीमपुर खीरी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के राजेंद्र गिरी मैरिज लॉन में गोला नगर और कुंभी मण्डल के प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र में गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, सेवा भाव, अनुशासन तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने यह स्पष्ट किया कि हमारी विचारधारा जमीनी स्तर पर निरंतर मजबूत हो रही है। इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली के प्रति और अधिक सजग एवं सक्रिय करना है। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को निखारने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निश्चित रूप से यह अभियान संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो भविष्य में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। गोला विधायक ने आए हुए सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।