फर्रुखाबाद: एसपी का बड़ा एक्शन: जहानगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पूनम अवस्थी को मिली जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अप्रैल 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा विभागीय स्तर पर अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में जहानगंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मॉनिटरिंग सेल में तैनात प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी को अब प्रभारी निरीक्षक थाना जहानगंज के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मोहम्मद कामिल को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन तबादलों को जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की निगरानी में तेजी आएगी।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। प्रशासन की मंशा है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन को बेहतर सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया जाए।