अरवल, बिहार। सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. राज कुमार के परिनिवृत्त पिता श्री रामतवक्य सिंह की बौद्ध परंपरा के अनुसार श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई। कई देशों से पधारे वरिष्ठ भिक्खु संघ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन और संपादन बहुत अच्छे तरीके से किया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अरवल जिले में उनके गांव बलौरा में रखा गया था। सभा में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय भंते शीशमणि कुमार; अरवल, औरंगाबाद, नालंदा एवं जहानाबाद जिले के जिला अध्यक्षों सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत डॉ. राज कुमार ने पूज्य भिक्खु संघ के कर-कमलों से गांव में बौद्ध विहार की आधारशिला रखी तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की। यह क्षेत्र में स्थापित होने वाला प्रथम बौद्ध विहार है। शीघ्र ही यहां एक सुंदर और आधुनिक बौद्ध विहार का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस ऐतिहासिक और पुण्यदायी कार्य के लिए डॉ. राज कुमार एवं उनके सम्पूर्ण परिवार को सम्यक पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई एवं साधुवाद ज्ञापित किया गया।
