फर्रुखाबाद जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 2 मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में हो रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी फर्रुखाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा श्री अनिल कुमार झा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. तौफीक पुत्र शमशाद, निवासी मोहल्ला किदवई नगर, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वीवो और सैमसंग कंपनी के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी फर्रुखाबाद में मु0अ0सं0 09/2026 धारा 303/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मामला दर्ज है, जिसमें वर्ष 2023 में जीआरपी सूरत (गुजरात) में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक श्री शेर सिंह, उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार (चौकी जीआरपी अनवरगंज) एवं हेड कांस्टेबल 446 वीरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।