कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी के दौरान कमिश्नरेट कानपुर में तैनात तीन निरीक्षकों को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सुभाष चन्द्र एवं श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री दिनेश त्रिपाठी ने नवपदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
पुलिस आयुक्त ने तीनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
इस पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और इसे अधिकारियों की कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्ट सेवा का परिणाम माना जा रहा है।
