‘धुरंधर 2’ की 13वें दिन भी धांसू कमाई जारी, कल शाम 7.30 बजे तक 20 करोड़ के हुई पार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म बन गई है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म ने न केवल उम्मीदों पर खरी उतरी है, बल्कि अपनी इसने अपने पहले पार्ट की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि दूसरे मंडे इसके कलेक्शन में पहली बार अच्छी खासी मंदी भी देखी गई लेकिन फिर भी इसने 25 करोड़ से ज्यादा का दमदार कलेक्शन किया. वहीं दूसरे मंगलवार को भी ये बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. आज ये हर 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कोहराम भी जारी. ये फिल्म दुनियाभर में अब 14 सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक विदेशों में, फ़िल्म ने 12वें दिन 8.00 करोड़ कमाए, जिससे अब तक इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 350.00 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1392.23 करोड़ हो गया है. 14सौ करोड़ी बनने के लिए इसे महज 8 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है. रिलीज के 13वें दिन फिल्म इस आंकड़े को छू लेगी.