पीलीभीत:दिन सोमवार को नगर के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा में बच्चों का परीक्षाफल परिणाम वितरण किया गया।जिसमें कक्षा 5 में दीक्षा ने प्रथम स्थान ,शिवानी ने द्वितीय ,अविरल ने तृतीय स्थान कक्षा 6 में आरिफा ने प्रथम ,प्रिंस जायसवाल ने द्वितीय, निधि यादव तृतीय स्थान कक्षा 8 में मानवी ने प्रथम ,उदित ने द्वितीय स्थानप्राप्त किया।कक्षा 9 में शिवी गुप्ता ने प्रथम स्थान, आयुष कुशवाहा द्वितीय स्थान व अनुपम एवं अनुष्का ने तृतीय स्थान, इसी भांति कक्षा 11 में एलिस कुशवाहा ने प्रथम स्थान सालिया ने द्वितीय स्थान एवं इरम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व समाज को गौरवान्वित किया । परीक्षाफल वितरण के बाद रैंकर्स बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार ने बच्चों को भविष्य का मार्गदर्शन कर शुभकामनाएं दी।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेंद्र सिंह कुशवाहा जी संरक्षक रामरतन कुशवाहा जी उप प्रधानाचार्य अतर सिंह कुशवाह,सहायक अध्यापक भगत सिंह, श्री सर्वेश कुमार, अमित कुमार ,आरपी कश्यप सुमित शुक्ला, श्रीमती सोनिया दीक्षित सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
पीलीभीत: इंटर कालेज में वितरित किए गये परीक्षाफल, विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे।
