बांदा:नवरात्रि के पावन पर्व पर केन मां को अर्पित की गई 100 फिट लंबी चुनरी

मंगलवार को श्रद्धालुओं ने केन मां का विधि विधान के साथ आरती कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान केन मां को 100 फिट लंबी चुनरी अर्पित की गई। मितेश कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली केन आरती का कार्यक्रम कई वर्षों से लगातार अनवरत जारी है तथा समय समय पर केन नदी के प्रति लोगो को जागरूक किया जाता है साथ ही प्रत्येक पर्वो के मद्देनजर कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किया जाते है। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि अभी नवरात्र का पर्व चल रहा है इसी के अंतर्गत आज के कार्यक्रम में केन मां को 100 फिट लंबी चुनरी अर्पित की गई है। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ केन जल महाआरती कार्यक्रम को सफल बनाया तथा सभी को केन मां के अस्तित्व के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने केन मां को शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता शुक्ला अर्चना शुक्ला जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पी एन वर्मा संजय काकोनिया जिला प्रवक्ता जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला लोहा सिंह नगर अध्यक्ष ऋषभ कुमार विश्वकर्मा गौरव वर्मा आकाश यादव विकास ठाकुर युवराज मयंक रजनीश प्रजापति मोहित वर्मा सौरभ सैनी राज वर्मा लवकुश प्रजापति सहदेव वर्मा कृष्ण कुमार सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

सवांददाता : राजकुमार